• Breaking News

    Jaunpur News: नारकोटिक्स ब्यूरो और एसटीएफ का शाहगंज में छापा, भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग लखनऊ और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने नगर के अयोध्या मार्ग स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद हुई है।

    टीम ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद जौनपुर और सुल्तानपुर के कुछ लोगों का बताया जा रहा है। इसे बंगाल भेजने की तैयारी थी। प्रतिबंधित कफ सीरप के अवैध कारोबार के खुलासे से हड़कंप मच गया है।

    जानकारी के अनुसार, भादी मोहल्ला निवासी राजकुमार के ट्रांसपोर्ट का कार्यालय व गोदाम नगर के अयोध्या मार्ग पर है। रविवार की रात करीब दस बजे गोदाम के सामने दो ट्रक पर पेटी में भरा माल लादा जा रहा था। इसी दौरान अचानक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम धमक पड़ी।

    टीम ने पूरे गोदाम को अपने घेरे में ले लिया। पेटी खोली गई तो उसमें प्रतिबंधित कफ सीरप भरी थी। एक ट्रक में प्लाईवुड और दूसरे ट्रक में चावल की बोरियों के बीच कफ सीरप की पेटियों को रखकर बाहर भेजने की तैयारी थी। दोनों ट्रक व गोदाम से 66 हजार शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद हुई। सोमवार की देर शाम तक टीम दवाओं के मिलान और कागजी औपचारिकताओं में जुटी रही

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad