Jaunpur News: वेब सीरीज तांडव को लेकर विरोध तेज, सैफ अली खान समेत तीन पर मुकदमा दर्ज - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
वेब सीरीज तांडव को लेकर जौनपुर जिले में भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आलोक वर्मा की अदालत में अभिनेता सैफ अली खान, जीशान अयूब और डायरेक्टर अली अब्बास जफर सहित अन्य के विरुद्ध वाद दर्ज किया गया। मामले में अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी
कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर निवासी अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर वेब सीरीज तांडव के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शुक्रवार को रिलीज हुई इस वेब सीरीज में अभिनेता जीशान अयूब ने एक कार्यक्रम में अभिनय करते हुए भगवान शिव का वेश धारण किया है।
बेहद हास्यास्पद तरीके से उनसे संवाद करते हुए हिंदू देवी-देवताओं के प्रति नकारात्मक चित्रण किया गया है। इसी तरह एक अन्य संवाद में महिला और जाति व्यवस्था के संदर्भ में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस दृश्य को देखने के बाद उनके समेत अन्य साथियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
जान-बूझकर इसमें ये दृश्य डाले गए हैं, जिससे हिंदू देवी-देवताओं की छवि धूमिल की जाए। वेब सीरीज के माध्यम से धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आलोक वर्मा ने वाद दर्ज करते हुए सुनवाई की तिथि तय की।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।