PUBG Mobile की भारत में वापसी पर संशय, FAU-G की एंट्री भी 26 जनवरी से, जानिए पूरी डीटेल
भारत-चीन संबंधों के बैन किए गए पबजी (PUBG Mobile) मोबाइल गेम की जल्दी ही भारत में फिर से एंट्री होने वाली है। भारत में कई फैंस इस गेम की दोबारा एंट्री का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भारत में PUBG Mobile गेम फिर से इस महीने लांच हो सकता है। इसके अलावा हाल ही फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा पेश किया गया FAU-G गेम भी 26 जनवरी को लांच हो जाएगा। आइए जानते हैं इस दोनों गेम के बारे में कुछ डीटेल जानकारी -
PUBG Mobile को लेकर अलग-अलग दावे भी
- PUBG मोबाइल गेम को जनवरी में दूसरे या तीसरे हफ्ते के बीच भार में फिर से लांच किया जा सकता है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा यह भी है कि मार्च से पहले भारत में लॉन्च होने की कोई आसार नहीं हैं। PUBG की मूल कंपनी Krafton Inc ने दिसंबर, 2020 में दो बड़े ऐलान किए थे। भारत के लिए हाल ही में क्राफ्टन इंक कंपनी ने अनीश अरविंद को नया कंट्री मैनेजर बनाया है। क्राफ्टन इंक ने 4 अन्य लोगों को भी टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि चीन से विवाद के बाद भारत सरकार ने 2 सितंबर, 2020 को 118 से ज्यादा चीनी मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया था।
FAU-G की लांचिंग 26 जनवरी को
PUBG मोबाइल गेम पर जब बैन लग गया तो भारत में इसी दौरान FAU-G (फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड्स) की एंट्री हुई। इस गेम को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन लगातार देरी हो रही थी। लेकिन अब इस गेम को भारत में 26 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने FAU-G एंथम को प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक के साथ 3 जनवरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गौरतलब है कि FAU-G गेम गलवान वैली फेस-ऑफ पर बेस्ड है। NCore गेम्स कंपनी ने FAU-G गेम को बनाया है। इसी के साथ यह गेम अक्षय कुमार की एक और पहल Bharat Ke Veer से भी जुड़ा हुआ है। यह एक शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक बनाया गया फंडरेजर का काम कर रहा है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।