• Breaking News

    Jaunpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में फल विक्रेता की मौत, दो गंभीर - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    मड़ियाहूं। जौनपुर-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर कोतवाली अंतर्गत जोगापुर नहर पुलिया के पास रविवार की रात आठ बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

    नगर के भंडरिया टोला निवासी धर्मपाल (30) मुंबई में नारियल-पानी बेचता था। लॉक डाउन में घर आने के बाद उसने यहां ठेले पर फल बेचने का काम शुरू किया। रविवार को वह किसी काम से जौनपुर गया था। लौटते समय रात करीब आठ बजे जोगापुर नहर पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में धर्मपाल के सिर में चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नगर के कसाब टोला निवासी मुहम्मद कादिर समेत दो युवक भी गंभीर रुप से जख्मी हुए। आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    AD

    AD




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad