• Breaking News

    Jaunpur News: पूर्व शिक्षक एमएलसी ने किया पूरे समय के लिये कक्षाओं के संचालन की मांग - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह ने जनपद में संगठन की बैठक किया।

    उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शासन से मांग किया है कि कक्षा 9 से 12वीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन पूरे समय के लिये किया जाए। इससे पाठ्यक्रम परीक्षा से पूर्व समाप्त होगा तथा बच्चों के नुकसान की कुछ भरपाई हो पाएगी। 

    उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षाओं को 15 मार्च के बाद एवं बोर्ड परीक्षा को 15 अप्रैल से करने का भी सुझाव दिया। साथ ही मूल्यांकन मई व परिणाम को जून तक घोषित करने के लिये समय-सारणी बनाने पर बल दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने इन सुझावों का समर्थन किया।

    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिलामंत्री प्रमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, डा. प्रविंद सिंह, जय प्रकाश सिंह, राजेश यादव, रणंजय सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे, संतोष रघुवंशी, प्रशांत पांडे, संदीप सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Ad

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad