• Breaking News

    Jaunpur News: जनपद में प्रदेश की सदस्यता का हुआ शुभारंभ - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। जिले व नगर में जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश की सदस्यता प्रारंभ हो चुकी है। आगामी 12 जनवरी तक हमसे या नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल से मिलकर जुड़ सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव अप्रैल माह में संभवत वृंदावन में आयोजित होगा। कई अधिकार कार्यसमिति सदस्य के पास सुरक्षित रहेंगे। यह सदस्यता 3 वर्ष के लिये मान्य होगी। युवा जिलाध्यक्ष व युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि और जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

    शनिवार को सदस्यता अभियान गल्ला मंडी चौराहा से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहे तक चला। कोतवाली चौराहे पर गहना कोठी के विनीत सेठ ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया। इस मौके पर अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल साहू, महामंत्री योगेश साहू, राकेश जायसवाल, नरेश सेठ, सुरेंद्र प्रधान, शैलेश गुप्त, मुन्ना लाल अग्रहरि, इंद्रजीत  मौर्य, नरसिंह अवतार, घनश्याम गुप्ता, अजय देवा आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया ने किया।

    Ad

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad