• Breaking News

    Jaunpur News: एक साथ मृत मिले तीन पक्षी, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे लोग - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    धर्मापुर। बर्ड फ्लू की आशंकाओं के बीच मंगलवार की सुबह भदेवरा गांव में एक साथ तीन पक्षियों के मृत मिलने से लोग सहम गए हैं। ग्रामीणों ने पक्षियों के शव को घेरकर पशुपालन विभाग को सूचना दी है।

    मुफ्तीगंज ब्लॉक के भदेवरा गांव निवासी महेंद्र सिंह के द्वार पर तड़के सुबह लोगो ने तीन पक्षियों (मैना) के शव देखे। परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान सत्यानंद चौबे को सूचना दी। प्रधान ने तीनों मृत पक्षियों को घेरवा कर लोगों को उसके पास जाने से मना करवा दिया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी मुफ्तीगंज व कंट्रोल रूम में सूचना दी। ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत बनी हुई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पक्षियों के शव को जांच के लिए भेजा जा रहा है। ठंड से भी मौत हो सकती है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। सतर्कता बरती जा रही है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad