• Breaking News

    Jaunpur News: मनोरोगी किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक कई महीनों से करते थे दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुली पोल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  किशोरी के गर्भवती होने के बाद घरवालों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। एक आरोपी और दूसरे के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

    क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) मनोरोगी है। पीड़िता के पिता के मुताबिक किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के चार युवक महीनों से दुराचार करते थे। कुछ दिनों से किशोरी की तबीयत खराब होने और उसके शारीरिक रंग रूप में बदलाव देख परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है।

    परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने चार युवकों का नाम बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़ित किशोरी को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि एक आरोपी के पिता को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad