Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न -जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। लायन्स व लायनेस क्लब जौनपुर क्षितिज का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ जहां सत्र 2020-21 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आरकेएस चौहान, दीक्षा अधिकारी मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर दिनेश टंडन व अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चैतन्य पाण्ड्या रहे जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया।

इसी क्रम मंे डा. क्षितिज शर्मा ने नये सदस्य अतुल चतुर्वेदी, मनीष मौर्य, कौशल त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, दीपक साहू व डा. शैलेश मौर्य को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें शपथ दिलायी। साथ ही क्लब के मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य एवं सिद्धांतों से अवगत कराया।
अधिष्ठापन अधिकारी चैतन्य पाण्ड्या ने दिलीप सिंह अध्यक्ष एवं अर्चना सिंह लायनेस अध्यक्ष के अलावा संजय बैंकर उपाध्यक्ष प्रथम, जगदीश प्रसाद मौर्या उपाध्यक्ष द्वितीय, जैकी साहू उपाध्यक्ष तृतीय, विष्णु सहाय, सीमा सहाय सचिव, सर्वेश जायसवाल, नीलम जायसवाल कोषाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीषदेव, प्रदीप सिंह, रौनक गुप्ता, आलोक सेठ, नीरज सिंह, धर्मेंद्र सेठ, विनय बरौतिया, मनीष चौरसिया, जगन्नाथ मोदनवाल, डा. चंदननाथ गुप्ता, अजीत सोनकर, सुनील जायसवाल, डा. प्रशांत द्विवेदी, अतुल सिंह, संजय गुप्ता, हसन अब्बास, शिवेंद्र सेठ, चंद्रशेखर जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ के बाद लायन्स सदस्यों, जेसीआई सहित विभिन्न संस्थाओं के के लोगों ने नवचयनित अध्यक्ष दिलीप सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया।
शपथ के बाद लायन्स सदस्यों, जेसीआई सहित विभिन्न संस्थाओं के के लोगों ने नवचयनित अध्यक्ष दिलीप सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया।
वहीं स्वीकृति भाषण देते हुए श्री सिंह ने संस्था के सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास से उन्हें क्लब का नेतृत्व करने के लिए अवसर प्रदान किया गया है, मैं उस पर खरा उतरते हुए अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का प्रयास करुंगा।
साथ ही उन्होंने समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसी क्रम में डा. आरकेएस चौहान,पूर्व चेयरमेन दिनेश टण्डन सहित अन्य अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त किया। संयोजक संजय बैंकर व जगदीश प्रसाद मौर्य रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह व मनीषदेव विक्रम ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर यवनिका सिंह, अजय मल्होत्रा, अनिल रस्तोगी, अशोक मौर्य, रामकुमार साहू, सै. मोहम्मद मुस्तफा, नीतीश सिंह, सोना बैंकर, सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विजय सिंह, मोती लाल यादव, गौरव सेठ, मनीष तिवारी, आशुतोष जायसवाल, राजकुमार, रमेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुजीत अग्रहरि, विकास गुप्ता, अजय गुप्ता, अभिताभ गुप्ता, अतुल जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, अनिल सेठ, मुन्ना लाल अग्रहरी, रविकांत जायसवाल, डा. कैप्टन इंद्रजीत सिंह, अमरनाथ सिंह, संदीप गुप्ता, शत्रुघ्न मौर्य, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, विवेक सिंह, अवनीन्द्र तिवारी, डा. जीसी चौबे, रवि अग्रहरि, ऋषि श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, संजय सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अन्त में सचिव विष्णु सहाय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


AD

AD

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।