Jaunpur News: बदमाशों ने कोरियर कर्मचारी से लाखों लूटा, पुलिस को लग रहा संदिग्ध -जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
शाहगंज, जौनपुर। हौंसलाबुलंद बदमाशों ने बैंक में पैसा जमा करने जा रहे कोरियर कर्मचारी से लाखों रुपये लूट लिया। बताया जाता है की नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित ईकाम एक्सप्रेस कुरियर सर्विस सेंटर पर सोमवार की सुबह रेडियन्स कैश मैनेजमेंट कर्मचारी नसीम अहमद पहुंचा और वहां 5 लाख 78 हजार रुपये कैश लेकर अपनी बाइक सुपर स्पेलेंडर से आजमगढ़ रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में जमा करने जा रहा था।
अभी वह दादर पर ही पहुंचा था कि पीछे से ओवरटेक करके एक बाइक पर सवार दो बदमाश असलहे से आतंकित कर उक्त कर्मचारी का रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना से सहमे पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी होने पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना की।
वहीं सीओ अंकित कुमार भी मौके पर पहुंचे जो मामले की जानकारी लिये। इस सम्बंध में एसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी हुई है जिस पर पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया जिसमें पीड़ित कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। दूसरी बात जिससे लूट हुई है, घटना के बाद वह पहले कुरियर कम्पनी में गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।