• Breaking News

    Jaunpur News: भाइयों को घायल करने वाले पुलिस की पकड़ से बाहर - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर मोहल्ले में मकर संक्रांति के दिन दो चक्र में प्रेमचन्द्र व धर्मेंद्र पटेल त्योहार मना रहे थे। इसी बीच आधा दर्जन शराबी नशे में धुत होकर इनके घर पर धावा बोल दिए। इनमें 3 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात हैं।
    पुलिस को धता बताते हुए वह रोज धमकी भी दे रहे। विवरण के मुताबिक गुरुवार की सुबह प्रेमचन्द्र पटेल घर पर त्योहार मना रहे थे कि इस बीच तीन युवक नशे में हुड़दंग मचाते हुए प्रेमचन्द्र के घर पर खड़े हो गए। उन्होंने मना किया तो गाली देने लगे। इसी बीच तीनों अन्य युवकों के साथ हाथापाई से मारपीट पर उतर गए। आस-पास के लोगों ने जब तक छुड़ाया तब तक प्रेमचन्द्र घायल हो गए।

    उनके चेहरे व सिर में गम्भीर चोट आई। इन्हें जिला अस्पताल ले गए और महिलाओं ने 112 नम्बर डायल किया तो पुलिस के आने से पूर्व सब भाग गए। शाम को पुलिस थाने में मुकदमा लिखाकर प्रेमचन्द्र के भाई धर्मेंद्र लौट रहे थे तो वही 3 युवक सहित आधा दर्जन लोग उन्हें घर के पास घेरकर हमला कर दिये। साथ ही धमकी देकर चले गये। इधर दोनों घायल अब थाने का चक्कर लगा रहे हैं और हमलावर धमकी देते फिर रहे हैं जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad