• Breaking News

    Jaunpur News: वेतन भुगतान एवं विनियमितीकरण के लिये एमएलसी को साैंपा ज्ञापन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह के नेतृत्व में तदर्थ शिक्षकों ने विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू से मिलकर कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान एवं विनियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

    जिस पर बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि जल्द ही हम मुख्यमंत्री से मिलकर तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान और विनियमितीकरण की बात करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है लेकिन अभी तक सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। 

    इसी नियम से हमारे साथ ही नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान अन्य जनपदों में लगातार हो रहा है। जौनपुर के शिक्षकों का वेतन भुगतान अवरूद्ध करके सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है। इस मौके पर सत्यप्रकाश सिंह, अमित कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशान्त सिंह, पंकज मिश्र, नीरज सिंह, विमल सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Ad

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad