Jaunpur News: गाँव के विकास कार्यो का विधायक ने किया लोकार्पण
Jaunpur Update News
जौनपुर। रुस्तमपुर गाँव में कराए गये विकास कार्यो का बुधवार को समारोह आयोजित कर बिधायक रमेश चंद्र मिश्र ने लोकार्पण किया। उन्होंने मनरेगा पार्क, विद्यालय भवन, आँगनबाड़ी कक्ष और इंटरलाकिंग मार्ग का लोकार्पण करते हुए प्रधान के द्वारा कराए गये बेहतर कार्य की सराहना की।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सभी गरीबो को छत, शौचालय, गैस, विद्युत, आयुष्मान कार्ड, सड़क, पेंशन आदि सुविधाएं बगैर किसी भेदभाव के मुहैया करा रही है। सरकार जाति पाति और धर्म मजहब जैसे पूर्वाग्रह से उठकर सिर्फ विकास का काम कर रही है। इसके पूर्व की सरकारे सूची बनाकर एक जाति धर्म विशेष लोगों को लाभ देने का काम कर गये है। जिसका मुंहतोड़ जवाब देकर जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बना दी।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा भारत की आत्मा गांव में बसती है। इसी लिए सरकार गावों के हरसंभव विकास को तत्पर है। इस मौके पर नरेन्द्र उपाध्याय, बेचन पाण्डेय, वंशबहादुर पाल, हृदयनाथ शुक्ला, अजय सिंह, गुड्डू उपाध्याय, राजन मिश्र, विनोद तिवारी, ब्रह्मचारी दूबे, प्रेमप्रकाश दूबे, अजीत प्रजापति, प्रेमलाल यादव, अमित सिंह, अजय सिंह राजू, अन्नू दूबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण पाण्डेय और संचालन सुबाष पाण्डेय ने किया। आयोजक गांव के निवर्तमान प्रधान व प्रधान संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने आगतो का स्वागत किया।
AD

AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।