Jaunpur News: सरलता एवं सादगी के धनी व्यक्तिव थे पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी:प्राचार्य डॉ. कादिर
Jaunpur Update News
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर में पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी के निधन का समाचार प्राप्त होते ही में शोक की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय में पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान साहब ने कहा की पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी का मोहम्मद हसन कॉलेज से बहुत निकट का संबंध रहा सिर्फ कॉलेज से ही नहीं बल्कि मोहम्मद हसन साहब जो मछली शहर के जमीदार रहे उनसे पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी का बचपन से संबंध एवं लगाव रहा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की मान्यता दिलाने में 1994 में महाविद्यालय के उस समय के प्रबंधक डॉ अबू मोहम्मद साहब के साथ अथक प्रयास किया था उन्हीं के प्रयास से इस महाविद्यालय की स्थापना हुई थी पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी का व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी से भरा हुआ था।
जौनपुर के लोगों से अत्यंत प्रेम करते थे साहित्यिक गोष्ठियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे दलित साहित्य के मर्मज्ञ थे पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी का व्यक्तित्व कृतित्व अनुकरणीय रहा है जौनपुर के लोगों को उनके व्यक्तित्व से हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी अत्यंत निर्धन परिवार से निकलकर इतने उच्च पद पर पहुंचने के बाद भी हमेशा इतनी सहजता से ऐसे लोगों से मिलते थे जैसे लगता था कि वह परिवार के संरक्षक हो आज उनके निधन से जनपद जौनपुर की अपूर्णक्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
इस अवसर पर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, डॉ. शहनवाज खान, डॉ. कमरूद्दीन शेख, डॉ. शाहिद अलीम, डॉ. अरशद कमाल, डॉ. केके सिंह, डॉ. प्रवीण यादव, बीटीसी विभागाध्यक्ष जीवन लाल यादव, अहमद अब्बास खान इत्यादि मौजूद रहे।
AD

AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।