Petrol, Diesel Price: इस राज्य में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने 2 फीसद घटाया VAT
नई दिल्ली। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दर में 2 फीसद की कमी की है। सरकार की ओर से गुरुवार को इस बाबत आदेश जारी किए गए। यह आदेश उसी दिन रात 12 से प्रभावी हो गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश वासियों को डीजल और पेट्रोल के दामों में थोड़ी राहत मिली है। वैट में कटौती के बाद पेट्रोल 1 रुपए 35 पैसे और डीजल 1 रुपए 32 पैसे सस्ता हुआ है।
जयपुर में पेट्रोल के दाम 92 रुपए 51 पैसे और डीजल के भाव 84 रुपए 62 पैसे प्रति लीटर हैं। राज्य में पेट्रोल पर अब 36 फीसद और डीजल पर 26 फीसद वैट लिया जाएगा। पहले दोनों पर क्रमशः 38 फीसद और 28 फीसद वैट लिया जाता था। मालूम हो कि राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वैट लगता है।
Rajasthan Government reduces VAT (Value-added tax) on diesel and petrol by 2% each. Now 36% VAT applicable on petrol and 26% on diesel.
— ANI (@ANI) January 29, 2021
राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया। यहां पर प्रीमियम पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर बिका। जबकि सामान्य पेट्रोल 97.69 रुपये प्रति लीटर बिका। कोरोना के दौरान राजस्व जुटाने के लिए राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 फीसद अतिरिक्त वैट लगा दिया। रेजिडेंट पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने पिछले दिनों राजस्थान सरकार से वैट कम किए जाने की मांग की थी, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सरकार से वैट घटाने का आग्रह किया था।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। बदली हुई कीमतें सुबह छह बजे से लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ जाती हैं जिसके बाद इसके दाम बढ़ जाते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।