• Breaking News

    News: दो करोड़ रुपये में बेचना चाहते थे दोमुंहा सांप, चार आरोपित गिरफ्तार, एक फरार

     चिमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को उन्हेल में दबिश देकर हार्डवेयर व्यापारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक दोमुंहा सांप बरामद किया गया है। सांप चार फीट लंबा और ढाई किलो वजनी है। बताया जा रहा है कि उसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। एक आरोपित फरार हो गया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व बाघ की खाल के साथ कुछ लोगों को पकड़ा गया था, उन्हीं की सूचना पर जानकारी मिली थी

    सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि कार्मल कान्वेंट स्कूल के समीप कुछ लोगों के पास दोमुंहा सांप है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो संदिग्ध कार से वहां से उन्हेल की ओर निकल गए।

    इस पर टीआइ अजीत तिवारी व टीम ने उन्हेल से हार्डवेयर दुकान संचालक मनोज पुत्र जयंतीलाल जैन, किशोर पुत्र सत्यनारायण रावल निवासी गांव बालौदा (उन्हेल), कैलाश पुत्र मोतीलाल निवासी गांव गुराडिया सांगा, राधेश्याम पुत्र गणपतलाल निवासी गांव खरसौदकलां को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित दीपक पुत्र नारायण निवासी गांव लसुडिया चुहल फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    इसलिए खास है यह सांप

    दोमुंहे सांप का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं इस सांप को खाने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही असाध्य रोगों का इलाज भी इससे करते हैं। हालांकि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण नहीं है।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad