कोरोना वैक्सीन: 1 मार्च से दूसरे चरण का टीकाकरण, 60 साल से ऊपर के लोगों को लगेगा टीका
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एलान किया कि एक मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण के तहत 60 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके अलावा 45 साल की उम्र वाले उन लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी, जिन्हें पहले से कोई बड़ी बीमारी है।
मंत्री ने बताया कि 10,000 सरकारी और 20,000 निजी केंद्रों पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि सरकारी केंद्रों पर लोगों को मुफ्त में वैक्सीन की डोज दी जाएगी। वहीं जो लोग निजी केंद्र से वैक्सीन लगवाएंगे, उन्हें भुगतान करना होगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन बनाने वाली कंपनी और अस्पतालों से विचार-विमर्श कर इस राशि पर फैसला लेगा।
मंगलवार तक 1.19 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका
एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार तक कुल 1,19,07,392 टीके की खुराक दी गई है। लाभार्थियों में पहली खुराक ले चुके 64,71,047 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 13,21,635 एचसीडब्ल्यू और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात 41,14,710 कर्मी (एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है।
मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 39वें दिन शाम 6 बजे तक टीकाकरण की पहली खुराक से संबंधित प्रतिकूल असर के पांच मामले और टीके की दूसरी खुराक से संबंधित प्रतिकूल प्रभाव के तीन मामले सामने आए।
अंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीके के कुल 1,19,07,392 लाभार्थियों में बिहार से 5,82,966, केरल से 4,68,145, कर्नाटक से 7,20,392, मध्य प्रदेश से 6,75,401, महाराष्ट्र से 10,03,706, दिल्ली से 3,41,283, गुजरात से 9 01,400, उत्तर प्रदेश से 12,26,775 और पश्चिम बंगाल से 7,60,539 शामिल हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।