• Breaking News

    जौनपुर के प्राइवेट कॉलेजों की मान्यता, फीस, शिक्षकों की पात्रता की होगी जांच

     उत्तर प्रदेश में जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि शासन स्तर से निजी कॉलेजों की जांच का आदेश आया है। इसके लिए जिलाधिकारी स्तर से कमेटी बनाई जानी है। जांच में मान्यता से लेकर तय शुल्क आदि का परीक्षण किया जाएगा। अध्यापन कार्य करने वाले अध्यापकों का मानक के अनुसार सत्यापन कराया जाएगा। कमेटी को 10 मार्च तक जांच कर शासन को रिपोर्ट देनी है ।

    कुलसचिव ने कहा कि शासन स्तर से विशेष सचिव उच्च शिक्षा अब्दुल समद ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव व जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसके तहत बीएड व अन्य समस्त पाठ्यक्रमों को  संचालित करने वाले निजी संस्थाओं के विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग के अधिनियम व शासनादेशों के तहत निर्धारित मानकों की जांच के लिए प्रत्येक जिले में समिति गठित की जानी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध  जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, मऊ व प्रयागराज (हंडिया) में कुल 350 बीएड कालेज हैं, जिनकी जांच पहले की जाएगी। इसके बाद अन्य महाविद्यालयों की जांच होगी। 

    उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष कुलसचिव  होंगे तो वरिष्ठता के आधार पर अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय  उच्च शिक्षा अधिकारी स्तर के दो सदस्य बनाए जाएंगे। इस समिति को सभी बिदुओं  की तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट दस मार्च तक प्रमुख सचिव समाज कल्याण  के माध्यम से प्रस्तुत करनी है। 

    उन्होंने कहा कि सस्थाओं की मान्यता, पाठ्यक्रम की मान्यता, पाठ्यक्रम में स्वीकृत सीट, तय शुल्क आदि का  परीक्षण होगा। अध्यापन कार्य करने वाले अध्यापकों की मानक के अनुसार  न्यूनतम अर्हता व सत्यापन के दौरान संस्थाओं में कार्यरत अध्यापकों की  शैक्षिक अर्हता व सक्षम स्तर से अध्यापकों का अनुमोदन, स्वीकृति आदि का  परीक्षण।

    संस्थानों में अध्ययन, अध्यापन कार्य के लिए कक्ष की संख्या व आवश्यक आधारभूत ढांचा आदि का परीक्षण, सत्यापन कराया जाएगा। संस्थान जिस  भूमि पर चल रहा है, उस भूमि पर अन्य प्रकार के संस्थाओं का परीक्षण,  सत्यापन कराया जाएगा। एक ही भवन में एफिलियेटिग एजेंसियों से गलत तथ्यों को दशार्कर अनियमित तरीके से मान्यता प्राप्त कर संचालित करना है। 

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad