• Breaking News

    यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होगी

    यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी।

    वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मई को समाप्त होगी। 

    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी।

    वहीं, इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी। 

    उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। 

    दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकाएं कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 

    उप मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।

    AD

    AD








    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad