• Breaking News

    जौनपुर। एक ही रात सटे हुए 5 दुकानों में चोरी

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। केराकत कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत अकबरपुर ग्राम स्थित देवगांव केराकत मार्गपर पेट्रोल टँकी के बगल में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाते हुए एक साथ पांच दुकानों के शटर व ताला तोड़कर लाखों का माल किया पार।उक्त क्षेत्र में कई वर्षों से चोरों का बोलबाला रहा है इन क्षेत्रों में चोरियों का खुलासा नहीं कर पाना पुलिस के लिए बड़ी ही चुनौती की बात है। 

    बीती रात उक्त क्षेत्र में चोरों ने रामू गुप्ता जोकी मिठाई की दुकान किए हुए थे उनके सीमेंटेड कर्कट को तोड़कर छत के माध्यम से चोर घुसते हैं और मिठाइयों समेत,1 घी का डब्बा,एक तेल का डब्बा,1 पेटी अंडा व ₹300 नगदी एवं 25 किलो चीनी लेकर बड़े आराम से चलते बने। 

    दूसरे दुकान जोकी प्रमोद सरोज द्वारा संचालित है जिसमें वह टायर बनाने व हवा भरने का काम करते थे प्रमोद सरोज की दुकान से 1 पेटी ट्यूब,टायर ताला तोड़कर चोर बड़े आराम से निकाल ले गए।

    तीसरे दुकान पर संतोष प्रजापति जो की मोटरसाइकिल बनाने का काम करता था संतोष की दुकान से चोरों ने गाड़ी बनाने का सारा सामान वह कुछ मोटरसाइकिल के पार्ट समेत ₹5000 नगदी रखे हुए लेकर चलते बने और बगल में चौथी दुकान रोशन शर्मा जोकि मोबाइल का दुकान संचालित करता है की दुकान से स्टेबलाइजर,6 रिपेयरिग मोबाइल,बैटरी इन्वर्टर वाली,3 हाइड्रोजन,मोबाइल बनाने वाली मसीन, दो नए मोबाइल व 500 रुपये चोरों ने बड़े आराम से ताला तोड़कर चुरा लिया और पांचवी दुकान जो कि सड़क के दूसरी पटरी पर अखिल मेडिकल स्टोर के नाम से थी जिसे अखिलेश संचालित करते थे उसका भी ताला तोड़कर चोर गल्ले से ₹15000 नगदी समेत महंगी दवाएं,इन्वर्टर व बैटरी लेकर बड़े आराम से चलते बने। 

    सुबह जब पीड़ितों द्वारा देखा गया तो किसी ने सूचना दी तो सर की पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करती हुई दिखी।मिठाई की दुकान से मिठाईयां इधर उधर फेकिं हुई मिलीं वहीं पांच दुकानों पर एक साथ चोरी की घटना से मौके पर काफी भीड़ जुटी रही।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad