जौनपुर। पति को छोड़कर प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता, पांच वर्ष पूर्व हुआ था प्रेम विवाह
Jaunpur Update News
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाने में बुधवार को नए तरह का मामला आया। पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह रचाने वाली महिला अब पति को छोड़ पड़ोसी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी। पुलिस ने काफी समझाया, मगर बात नहीं बनी तो दोनों के परिवारवालों को थाने में बुलाया गया। घंटों पंचायत के बाद देर शाम दोनों को घर भेजा गया।
क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी अठाईस वर्षीय युवक (28) ने पांच वर्ष पूर्व रिश्तेदार की बेटी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद युवती का परिवारवालों से विवाद हो गया। वह पति के साथ रह रही थी। पिछले कुछ महीने से पति-पत्नी में काफी अनबन रहने लगी। दोनों अक्सर झगड़ा करते थे। इस बीच पड़ोसी युवक से विवाहिता की नजदीकी बढ़ गई।
गांव में चर्चा आम हुई तो पति ने इस पर नाराजगी जताते हुए विवाहिता से सख्ती की तो वह भड़क गई। पति-पत्नी के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। उसने साफ कहा कि वह अब पति के बजाय पड़ोसी युवक के साथ ही रहेगी।
क्रोध में आकर पति ने चाकू से अपने हाथ पर कई जगह काट लिया। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। देर शाम तक पुलिस थाने में दोनों के बीच पंचायत कराती रही। एसओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि दोनों के परिजनों व रिश्तेदारों को बुलाकर बातचीत की गई। काफी समझाबुझा कर दोनों को घर भेजा गया।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।