• Breaking News

    Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रों ने गेट बंदकर किया प्रदर्शन, छात्रवृत्ति फार्म नहीं जमा होने से आक्रोशित हैं विद्यार्थी

    जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्रों ने छात्रवृत्ति के संशोधन नहीं किए जाने पर बुधवार को हंगामा किया। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जमा करने में की जा रही हीलाहवाली के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    परिसर में संचालित बीटेक, एमबीए और विज्ञान संकाय समेत अन्य विभागों के छात्रवृत्ति का फार्म दो फरवरी तक जमा किया गया था। छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन में गड़बड़ी को सुधारने के लिए तीन फरवरी से लेकर 10 फरवरी का अवसर दिया गया था। 

    छात्रों को बताया गया था कि वह तीन से 10 फरवरी के बीच आनलाइन किए गए आवेदन में गड़बड़ी में संशोधन कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि छात्रवृत्ति फार्म को डाउनलोड कर उसमें जो कमियां थी उसे संशोधित कर आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने आवेदन जमा करने से मना कर दिया। 

    छात्रों को बताया गया कि तिथि समाप्त हो चुकी है। संशोधित आवेदन नहीं जमा हो पाएगा। इसकी जानकारी होते ही छात्र-छात्राओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। 

    जानकारी होने पर चीफ प्राक्टर प्रो. संतोष कुमार, वार्डेन डॉ. राज कुमार सोनी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्रों के नहीं मानने पर डीएसडब्ल्यू के समन्वयक प्रो. अजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। 

    उन्होंने छात्रों को समझाया और कुलपति से मिलने का आग्रह किया। छात्र कुलपति प्रो. निर्मला मौर्य के पास पहुंच गए। कुलपति ने संशोधित आवेदन जमा करने का आदेश दिया, इसके बाद हंगामा कर रहे छात्र शांत हुए।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad