• Breaking News

    कार में खड़ी होकर डांस कर रही थी दुल्हन, तभी बेकाबू कार ने मारी टक्‍कर, एक की मौत

     उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह के दौरान हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फर नगर में मंगलवार को एक शादी के दौरन रात में जश्न का माहौल था, लेकिन जश्न का माहौल अचानक तब मातब में बदल गया, जब एक बेकाबू कार दुल्हन को लेकर जा रही कार के आसपास चल रहे दोस्तों व रिश्तेदारों से टकरा गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

    हादसे के समय कार में डांस कर रही थी दुल्हन

    जब यह हादसा हुआ उस समय दुल्हन कार की सनरूफ से निकलकर डांस कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर शादी कार्यक्रम में घुस गई। वीडियो को यदि ध्यान से देखा जाए तो उसमें एक व्यक्ति कार से टकराने के बाद बुरी तरह से उछलते हुए भी दिख रहा है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और उसे दुल्हन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। जब यह हादसा हुआ उस समय दुल्हन की कार व रिश्तेदारों का काफिला काफी धीरे-धीरे नाचते गाते हुए चल रहा था।

    चार लोगों की हालत गंभीर

    हादसा होने के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, करीब 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad