• Breaking News

    आगरा: स्कूटी पर सवार महिला दरोगा ने नहीं पहना था हेलमेट, युवक ने देखा और जो किया वो हैरान करने वाला

    आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में कोठी मीना बाजार मैदान मार्ग पर बुधवार शाम को दो महिला दरोगा से बाइक सवार फौजी और उसके साथी ने अभद्रता कर दी। बाइक लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद हाथ पकड़कर झटक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

    थाना जगदीशपुरा में तैनात दो महिला दरोगा कलक्ट्रेट से स्कूटी पर थाने आ रहीं थीं। स्कूटी चलाने वाली दरोगा ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे वाली महिला दरोगा हेलमेट नहीं पहना था। कोठी मीना बाजार मार्ग पर रेलवे पुल के पास दो युवक बाइक पर आए। उन्होंने उनके आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। बाइक चला रहे युवक ने पीछे बैठी दरोगा से हेलमेट नहीं पहनने को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया। 

    आरोप है कि एक दरोगा ने युवकों की हरकत का विरोध किया। मगर, वे नहीं माने। दरोगा ने उनकी बाइक हाथ से हटाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने उनका हाथ झटक दिया। दरोगा की स्कूटी की चाबी भी निकाल ली। दूसरी दरोगा ने थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आ गई। आरोपियों को थाना लोहामंडी ले जाया गया। मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का था। इसलिए दोनों आरोपियों को वहां भेजा गया।

    सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महिला दरोगा ने तहरीर दी। इस पर मारपीट, मार्ग अवरुद्ध करने, कार्य सरकार में बाधा, गालीगलौज और स्त्री का अनादर करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिकंदरा के गांव पनवारी निवासी मेघ श्याम और भरतपुर के नगला भगत निवासी अनूप हैं। मेघ श्याम सेना में है। वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। फिलहाल छुट्टी पर आया है। दोस्त के साथ बाइक पर था। 

    चालान कटने से था परेशान 

    थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि आरोपी मेघ सिंह का नाई की मंडी पर पुलिस ने बिना हेलमेट का चालान काट दिया था। महिला दरोगा भी वहीं निकलकर आ रही थीं। इनमें से एक ने हेलमेट नहीं लगाया था। चालान कटने से आरोपी नाराज था।

    वह दरोगा से अभद्रता करने लगा। उनसे पूछने लगा कि पीछे वाली ने हेलमेट क्यों नहीं पहन रखा है, कानून सिर्फ आम जनता के लिए बना है क्या, पुलिस वालों के चलान नहीं होते हैं क्या। दरोगा ने उन्हें अभद्रता करने से मना किया। मगर, वह नहीं माने। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को बुलाया।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad