• Breaking News

    उत्तर प्रदेश में फिर पुलिस पर हमला, छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

    उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, दो दिनों के भीतर एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यह घटना यूपी के शाहजहांपुर की है, जहां देवी जागरण के दौरान कलान कस्बे में बुधवार रात दबंगों ने एक बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। 

    विरोध करने पर बच्ची के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाने से कस्बा इंचार्ज तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। दुस्साहसिक घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर और परौर थाने की पुलिस भी कलान पहुंच गई। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। 

    कलान के एक गल्ला आढ़ती ने परिवार में बालक के जन्म के उपलक्ष्य में देवी जागरण का आयोजन कराया था। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बाजार के समीप जागरण का पंडाल लगाया गया। रात करीब 8.30 बजे तक जागरण कलाकार मंच पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन आसपास के घरों के बच्चे बैठ गए थे। उनके साथ आढ़ती परिवार के एक रिश्तेदार की दस वर्षीय बेटी भी बैठी थी। 

    बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए और बालिका (आढ़ती के रिश्तेदार की बेटी) से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बालिका चीख पड़ी।

    आवाज सुनकर आढ़ती परिवार के लोग पंडाल में आ गए और छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपी एक साथ हमलावर हो उठे। मौके पर चीख पुकार मची तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। 

    इस पर दरोगा पंकज चौधरी ने सिपाहियों के साथ मौके पर जाकर जागरण के आयोजक परिवार को पीट रहे युवकों को हड़काया तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिसवालों से हाथापाई की। दरोगा को चोटें आई हैं। 

    इस घटना से मौके पर अफरातफरी होने के साथ भय का माहौल बन गया। कलान थाने से इसकी सूचना मिलने पर मिर्जापुर और परौर पुलिस भी कलान पहुंच गई। खुद पर हमले से भन्नाई पुलिस ने पांच आरोपियों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा। 

    एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पांच आरोपियों को अभी पकड़ा गया है। अन्य नाम सामने आने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एफआईआर दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad