Driving License से जुड़े काम अब घर बैठे Aadhaar Card से होंगे पूरे
भारत में आधार कार्ड की अहमियत से आज हर कोई परिचित है, जिसका दायरा अब लगातार लोगों के हर काम में बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा एक मसौदा तैयार किया गया है, जिसमें वाहन मालिकों को संपर्क रहित सेवाओं का लाभ उठाने और परिवहन विभागों के कार्यालय जाने के झंझटों से बचने के लिए आधार के प्रमाण की आवश्यकता होगी।
16 ऑनलाइन सेवाओं को किया गया शामिल: इस मसौदे में इस तरह की 16 अन्य सेवाओं को भी शामिल किया गसा है। इस नियम के तहत लाइसेंस प्राप्त करना, डीएल को रिन्यू कराना, अपने पते को बदलना, वाहन के कागजात को ट्रांसफर करने सहित अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शामिल है। यानी इन सब कार्यो के लिए अब आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।
सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा आदेश के एक मसौदे के अनुसार पोर्टल के माध्यम से जो लोग संपर्क रहित सेवाओं का लाभ उठाने के इच्छुक हैं, उन्हें आधार प्रमाणीकरण से गुजरना होगा। बशर्ते कि आधार की प्रति जब तक किसी व्यक्ति को सौंपी नहीं जाती है। इस नियम से आधार प्रमाणीकरण को घर पर किया जा सकेगा। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा जो लोग आधार प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना चाहते हैं उन्हें ऐसी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए व्यक्तिगत रूप से कार्यालयों में जाना होगा।
फर्जी लाइसेंस होंगे बंद: इसके जरिए सरकार को इस्तेमाल किए जा रहे एक से अधिक ड्राइविंग लाइसेंसों और नकली दस्तावेजों को समाप्त करने में मदद मिलेगी। जो भारत में सड़क सुरक्षा के लिए बड़े कांटे हैं। इस विषय पर बात करते हुए एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह देखते हुए कि लोग संपर्क रहित या ऑनलाइन सेवाओं के लिए अधिक विकल्प चुन रहे हैं। हम इसके लोकप्रिय होने की उम्मीद कर रहे हैं।
लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में आ सकता है बदलाव: इतना ही नहीं सरकार ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को बदलने की भी योजना बना रही है। मसौदा आदेश में यह भी कहा गया है कि भविष्य में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कार ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्रों की सूची जारी करने की संभावना है। ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों में दाखिला लेने वाले तुरंत ड्राइविंग लाइसेंस पाने के पात्र होंगे।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।