• Breaking News

    केवल एक नंबर डायल करते ही मिलेगी आधार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

     आधार कार्ड आज सभी के लिए एक महत्वपूर्ण डाॅक्यूमेंट बन गया है। आॅफिस में डाॅक्यूमेंटशन से लेकर पासपोर्ट बनवाने तक हर जगह आप अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में आपको लगभग हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन आधार से जुड़ी किसी परेशान या सवाल के लिए आपको कई बार इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए UIDAI ने एक रास्ता निकाला है। अब यूजर्स के लिए एक टाॅल फ्री नंबर जारी किया गया है जिस पर काॅल करके आपको आधार से जुड़े प्रत्येक सवाल का जवाब मिल जाएगा। 

    UIDAI ने जारी किया टाॅल फ्री नंबर

    UIDAI ने टाॅल फ्री नंबर 1947 जारी किया है। इस नंबर को डायल करते ही आपको आधार से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। इस टोल फ्री के बारे में यूआईडीआई के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर की गई है। आइए जानते हैं इस टोल फ्री पर किन सवालों के जवाब मिलेंगे।  

    मोबाइल नंबर पर मिलेगी आधार की जानकारी

    टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल करने पर आपसे सबसे पहले हिंदी या अंग्रेजी भाषा का ख्यन करने के लिए कहा जाएगा।  भाषा के चयन करने के बाद नामांकन का अपडेट जानने के लिए बताए गए बटन को प्रेस करना होगा।  इसके अलावा आप यहां अपनी पंजीकृत शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं। 

    आधार में ऐसे करें अपना मोबाइल नंबर अपडेट

    मोबाइल नंबर आधार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। लेकिन आप अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो उसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। इसे आप मोबाइल नंबर से ओटीटी के माध्यम से भी कर सकते हैं।  UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर और कैप्चा की मदद से लाॅगइन करें।  यहां आपसे कुछ डिटेल मांगी जाएगी जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड होगा।  ओटीपी को भरने के बाद सब्मिट करें। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपना मोबाइल अपने पास रखें।  इसके बाद आप अपडेट करने का विकल्प मिलेगा जहां आप आपको मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प दिखाई देगा। इसमें से मोबाइल नंबर अपडेट को सिलेक्ट करें।  फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा पूछा जाएगा। इसके बाद ओटीपी सेंड किया जाएगा इस ओटीपी को एंटर कर ओके पर क्लिक करें। 

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad