• Breaking News

    जौनपुर। Dm, सीआरओ समेत 1182 ने लगवाया टीका

    Jaunpur Update News

     जौनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को आठ केंद्रों पर 1182 लोगों को टीका लगाया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारियों ने भी टीका लगवाया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

    शुक्रवार को टीकाकरण के लिए 1625 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 900 स्वास्थ्य कर्मी और शेष फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, लीलावती महिला चिकित्सालय के अलावा सीएचसी बरसठी, सुजानगंज, शाहगंज और सोंधी में टीकाकरण हुआ। कुल 900 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 698 ने टीका लगवाया। फ्रंटलाइन वर्कर्स को लीलावती महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और सीएचसी सिरकोनी में टीका लगाया गया। कुल 725 के सापेक्ष 484 ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का समय खत्म हो चुका है, लेकिन उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत जिन स्वास्थ्य कर्मियों को किसी कारण से टीका नहीं लग पाया है उन्हें 15 फरवरी को टीका लगवाने का मौका मिलेगा

    डीएम ने टीका लगवाया बोले आप भी जरूर लगवाएं

    जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा के साथ जिले के कई अधिकारियों ने शुक्रवार लीलावती महिला अस्पताल में टीका लगवाया। डीएम ने लोगों से अपील कि मोबाइल पर संदेश आने के बाद आप भी टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड का टीका लग रहा है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद भी आपको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। मास्क लगाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad