Coronavirus Cases: इन 5 राज्यों में अचानक बढ़ा कोरोना संक्रमण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी
बीते कुछ समय से देश में कोरोना संक्रमण के मामले में भारी गिरावट देखने को मिली रही थी, जिसके चलते लोगों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए पालन की जाने वाली गाइडलाइन का पालन करने में कोताही बरतना शुरू कर दी थी। अब इसके परिणामस्वरूप देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस संबंध में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी चेतावनी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 7 दिनों में छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के नए सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है। यहां पिछले 24 घंटों में 259 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।
केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2021
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते सप्ताह महाराष्ट्र ने कोरोना के नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 6,112 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। काफी दिनों के बाद शनिवार को देश में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले आए हैं।
वहीं केरल की बात की जाए तो राज्य में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र की तरह पंजाब ने पिछले 7 दिनों में कोरोना के नए मामलों की संख्या में अचानक तेजी आई है। यहां पिछले 24 घंटों में 383 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी तरह 13 फरवरी से मध्य प्रदेश में भी रोज नए मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में यहां 297 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
सख्ती से पालन करें गाइडलाइन
केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए COVID के उचित व्यवहार के पालन पर जोर दिया। मंत्रालय ने कहा कि केवल दो राज्यों, महाराष्ट्र और केरल में कुल सक्रिय COVID-19 मामलों की 75.87 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इन 18 राज्यों में एक भी मौत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जिसमें ये राज्य शामिल है - तेलंगाना, हरियाणा, J & K (UT), झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख (UT), मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव।
कोरोना संक्रमण को लेकर ऐसे है देश के हालात
बीते 24 घंटों में कोरोना के कुल 13,993 मामले सामने आए हैं। साथ ही बीते एक दिन में 101 लोगों की मौत हुई है। देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल देखा जा रहा है। इसको लेकर सरकार चिंतित है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।