• Breaking News

    Jaunpur News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, हत्‍या की साज‍िश का आरोप

    Jaunpur Update News

    लखनऊ। मऊ जिले के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में छह जनवरी को गैंगवार में हुई हत्या के मामले में पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह पर शिंकजा कस गया है। अजीत सिंह की हत्या में शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर के एनकाउंटर के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इस केस में धनंजय सिंह के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने का केस भी दर्ज किया गया है। 

    लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने धनंजय सिंह की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। इस केस में लखनऊ पुलिस ने धनंजय को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने जौनपुर से बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। लखनऊ में गैंगवार में अजित सिंह की हत्या में शामिल एक शूटर का इलाज करने वाले सुल्तानपुर के डॉ. एके सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने ही उन्हेंं फोनकर घायल शूटर के इलाज के लिए कहा था। उन्हेंं नहीं पता था कि घायल व्यक्ति अपराधी है और उसे गोली लगी है। डॉक्टर एके सिंह पर आईपीसी 176 की कार्रवाई के बाद पांच लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हेंं थाने से छोड़ा गया था

    डॉक्टर के बयान के बाद पुलिस यह मानकर चल रही थी कि अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय सिंह ने न सिर्फ शूटर्स मुहैया करवाए बल्कि उन्हेंं पुलिस से बचाने की भी कोशिश की। इस प्रकरण में पुलिस ने पूछताछ के लिए धनंजय को नोटिस भी भेजा था। जब धनंजय सिंह ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। माना जा रहा है कि अब लखनऊ पुलिस जल्द धनंजय सिंह को गिरफ्तार करेगी। 

    गौरतलब है कि लखनऊ में बीती छह छह जनवरी की रात विभूतिखंड क्षेत्र में कठौता चौराहे के पास मऊ जिले के गोहना के पूर्व जेष्ठ प्रमुख अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह पर कुछ शूटर्स ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। अजीत सिंह को 25 गोलियां मारी गई थीं। इस मामले में मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह, शूटर गिरधारी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य शूटर गिरधारी को दिल्ली ने गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने लखनऊ में 16 फरवरी को मुठभेड़ में ढेर किया था। दिल्ली पुलिस ने शूटर गिरधारी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। उसके बाद वहां से उसे लखनऊ जिला जेल भेज दिया गया। शनिवार सुबह 11 बजे उसे रिमांड पर 16 फरवरी सुबह 11 बजे तक लिया गया था। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कोशिश में 15 फरवरी सोमवार तड़के करीब तीन बजे मार गिराया गया। इस रिमांड के दौरान गिरधारी ने कुंटू सिंह और सफेदपोश का पूरा कनेक्शन बताया था। 

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad