हाय रे इंसानियत! 13 साल के बेटे के शव को बोरी में लेकर 3 किलोमीटर पैदल चला पिता, ‘तमाशा’ देखती रही पुलिस
कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा धर्म कोई नहीं है. लेकिन, कई बार लोग इस इंसानियत को इस तरह भूल जाते हैं कि इस पर सवाल उठने लगते हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है बिहार के कटिहार से. जहां एक शख्स अपने 13 साल के बेटे के शव को बोरी में लेकर तीन किलोमीटर तक पैदल चलता रहा. लेकिन, किसी ने उसकी मदद नहीं. इतना ही नहीं पुलिस भी तमाशा देखती रही. इस घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है. तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के रहने वाले नीरू यादव ने बताया कि तीनटंगा गांव में उनका 13 साल का बेटा हरिओम यादव नदी पार कर रहा था. उसी दौरान वह नदी से गिर गया. जिसके बाद से वह लापता था. नीरू यादव ने इस मामले की शिकायत थाने में की. बाद में जब उसकी खोजबीन की गई तो हरिओम यादव की लाश कटिहार के कुर्सोल थाना क्षेत्र स्थित खेरिया नदी के पास मिली. नीरू यादव को जब इस घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया की लाश की स्थिति बहुत खराब हो गई थी. जानवरों ने उसकी डेड बॉडी को पूरी तरह से नोच डाला था. हालांकि, शरीर के अन्य अंगों से उसकी पहचान की गई.
किसी ने नहीं दिखाई सहानुभूति’
हैरानी की बात ये है कि इस मामले में नीरू यादव की मदद ना तो भागलपुर पुलिस ने की और ना ही कटिहार पुलिस ने. किसी ने लाश को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मंगाई. मजबूरन नीरू यादव लाश को बोरी में लेकर अपने घर की ओर चल पड़े. बताया जाता है कि तकरीबन तीन किलोमीटर तक वह डेड बॉडी को लेकर पैदल चले. नीरू यादव का कहना है कि ना तो किसी ने मेरी मदद की और ना ही सहानुभूति दिखाई. आलम ये है कि इस घटना ने एक बार फिर ‘इंसानियत’ पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इतना ही नहीं लोग इसकी जमकर नींदा भी कर रहे हैं.
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।