• Breaking News

    एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद

    दुर्ग जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद किए हैं। जिले के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव में पुलिस ने राम बृज गायकवाड़ (52), उनकी पत्नी जानकी बाई (47), पुत्र संजू (24), पुत्री ज्योति (21) और पुत्री दुर्गा (28) का शव बरामद किए हैं।

    सिन्हा ने बताया, पुलिस को आज शाम जानकारी मिली कि राम बृज और उसका पुत्र अपने मकान में छत के सहारे फांसी पर लटके हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

    उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब घटनास्थल पर पहुंचा तब उन्होंने पिता पुत्र का शव बरामद किया। दोनों के शव टीन की छत वाले मकान में एक लोहे की छड़ से सहारे लटके हुए थे।

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब करीब ही खेत से तीन महिलाओं के शव मिले। सभी शव जले हुए थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शवों की पहचान राम बृज की पत्नी और उनकी पुत्रियों के रूप में की गई।

    पुलिस महानिरीक्षक ने बताया ने पुलिस ने घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया है जिसमें मृत्यु के लिए किसी भी को दोषी नहीं ठहराया गया है तथा कहा गया है कि पैसों की लेन देन की वजह से यह कदम उठाया गया है।

    पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई है कि पिता पुत्र ने पहले तीनों महिलाओं की हत्या कर शव को करीब ही पुआल में जला दिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आसूचना शाखा के पुलिस महानिरीक्षक और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को एक दल गठित कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad