• Breaking News

    राजस्थानः एक शराब के ठेके के लिए लगी 510 करोड़ की बोली, पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

    राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में वर्चस्व की लड़ाई का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां के खुईयां गांव के रहने वाले दो रसूखदार परिवार ने 72 लाख के एक शराब के ठेके के लिए अरबों की बोली लगा दी। बता दें शराब का ठेका लेने के लिए रिकॉर्ड पांच अरब 10 करोड़ की बोली लगी है।
    बताया जा रहा है कि यह शराब के ठेके के लिए लगाई गई अब तक की सबसे महंगी बोली है, जिसके बाद से इस घटना की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। बीते साल यह बोली सिर्फ 65 लाख तक ही पहुंच पाई थी, लेकिन इस साल दो परिवारों की प्रतिद्वंद्विता ने इस ठेके के दाम को आसमान पर पहुंचा दिया।
    दरअसल, प्रदेश में शराब ठेकों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के दौरान हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के खुईयां गांव में एक शराब दुकान की बोली 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपये लगी है, जबकि आबकारी विभाग ने इस दुकान का रिजर्व प्राइज 72 लाख रुपये रखा था। 
    आबकारी अधिकारी चिमनलाल मीणा ने बताया कि बोली लगाने वाली किरण कंवर को डिमांड नोटिस भेज दिया गया है, जिसमें उन्हें तीन दिन में रुपये जमा कराने को कहा गया है। हालांकि, इसे नामुमकिन माना जा रहा है कि किरण कंवर तीन दिन में इतनी बड़ी रकम जमा करवा पाएंगी।

    आबकारी अधिकारी ने बताया कि बोली लगाने वाली प्रियंका कंवर दूसरे स्थान पर रहीं। प्रियंका कंवर और किरण कंवर के परिवारों के बीच काफी समय से प्रतिद्वंद्विता चल रही है। दोनों ही परिवार इलाके में अपना रसूख कायम रखना चाहते हैं और इसी के चलते इस बार यह बोली इतनी ऊंची चली गई।
    कहा यह भी जा रहा है कि दुकान की बोली ना हो सके इसलिए इतनी ऊंची बोली लगाई गई है, क्योंकि राशि जमा ना करवाने पर सिर्फ धरोहर राशि ही जब्त करने का प्रावधान है। इससे सरकार को ठेके की बोली फिर से लगवानी पड़ेगी। अब ठेकेदार इतनी बड़ी रकम अगर भरेगा तो यह प्रदेश की सबसे महंगी दुकान हो जाएगी।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad