• Breaking News

    दिल्ली : तीन महीने से चल रहा था 18 साल छोटे प्रेमी से पत्नी का अफेयर, पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो रची खौफनाक साजिश

    दिल्ली में एक महिला और उसके 18 साल छोटे प्रेमी को पुलिस ने एक हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर महिला के पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम भी दिया लेकिन वह पूरी तरह सफल नहीं हुए। इसके साथ ही जब महिला का प्रेमी पकड़ा गया तो उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की लेकिन बाद में सब सच सामने आ गया।

    जानकारी के अनुसार पुलिस ने बबिता(41) और उसके प्रेमी रोहन(23) का बीते साढ़े तीन महीने से विवाहेत्तर प्रेम संबंध चल रहा है। बुधवार को रोहन ने महिला के पति(45) को एंड्रयूज गंज में गोली मार दी। पीड़ित बीएसईएस में ठेके पर ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब 9.00 बजे पीसीआर पर कॉल आई कि एक मोटरसाइकिल सवार ने कार में बैठे एक शख्स को डिफेंस कॉलोनी के एंड्रयूज गंज में गोली मार दी है।

    हालांकि पीड़ित के गले में गोली लगी है और वह एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। पुलिस के अनुसार शुरुआत में तो आरोपी रोहन ने पुलिस को ये कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसने पीड़ित को रोड रेज का बदला लेने के लिए गोली मारी। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो विवाहेतर संबंधों का राज सामने आया। रोहन ने बताया कि उसका पीड़ित की पत्नी से पिछले साढ़े तीन महीने से संबंध है।

    पुलिस ने बताया कि एक जनवरी के दिन जब महिला के पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया तो उसने पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसी वजह से बबीता और रोहन ने मिलकर बबीता के पति की हत्या की साजिश रच डाली।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad