• Breaking News

    Big News: स्कूल के हॉस्टल में कोरोना का कहर, 54 छात्र मिले पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

    हरियाणा के करनाल जिले में एक हॉस्टल पर कोरोना का कहर बरपा। हॉस्टल में 54 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्टल पहुंच गई है और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। यह जानकारी करनाल के सिविल सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने दी है।

    बता दें कि सोमवार को हरियाणा में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई थी। इनमें एक हिसार और दूसरा फरीदाबाद का मरीज था। 166 संक्रमण के नए मामले सामने आए थे, जबकि 151 मरीजों की ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया था। नए केसों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 36, कुरुक्षेत्र में 32, करनाल में 21, पानीपत 19 और अंबाला में 14 केस सामने आए हैं। रेवाड़ी, सिरसा, महेंद्रगढ़, भिवानी, पलवल और झज्जर में एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 14 से कम केस मिले हैं।

    पहले दिन 1109 लोगों ने लगवाया टीका

    कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को हरियाणा में 1109 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि दूसरी डोज का 2408 लोगों ने टीका लगवाया। अब तक पूरे प्रदेश में 302380 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 117, अंबाला में 213, गुरुग्राम में 83, रेवाड़ी में 102, पंचकूला में 70 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा, फतेहाबाद में 3, कैथल में 5, सिरसा में 12, चरखी दादरी में 10, पलवल में 13, कुरुक्षेत्र में 19, रोहतक में 25 और सोनीपत में 33 लोगों ने टीका लगवाया।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad