Corona: तमिलनाडु में 31 मार्च तक लॉकडाउन बढ़ा, महाराष्ट्र के हिंगोली में 7 मार्च तक कर्फ्यू, पुणे में 14 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सख्त पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। तमिलनाडु सरकार ने 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यही नहीं कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली में सोमवार से सात मार्च तक के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल और कार्यक्रम स्थल बंद रहेंगे। बैंकों में सिर्फ प्रशासनिक कार्य ही किए जाएंगे। हिंगोली में 46 नए मामले मिले थे। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुणे जिले में भी लागू पाबंदियों को 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इन पाबंदियों में गैर आवश्यक कार्यों से रात 11 से सुबह छह बजे के बीच आवागमन पर रोक शामिल है।

शनिवार को पुणे जिले में 1,505 नए मामले मिले थे। मंत्रालय ने बताया कि छह राज्यों में सबसे ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात शामिल हैं। 16,752 नए मामलों में से 86.37 फीसद मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8,623, केरल में 3,792, पंजाब में 593, कर्नाटक में 523, तमिलनाडु में 486 और गुजरात में 451 नए मामले सामने आए हैं। 113 में से करीब 85 फीसद मौतें इन्हीं राज्यों में हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र में 51, केरल में 18 और पंजाब में हुईं 11 मौतें शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन छह राज्यों समेत आठ राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं।Lockdown in Tamil Nadu extended till March 31; the district administration shall take all necessary measures to promote #COVID19 appropriate behaviour and ensure wearing of face masks, hand hygiene and social distancing pic.twitter.com/OF6uZ6UySM
— ANI (@ANI) February 28, 2021
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।