• Breaking News

    एक्टर आमिर खान को हुआ कोरोना, घर पर हुए क्वारनटीन

     देश में कोरोना वायरस के केसेज तेजी से बढ़ रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अब एक्टर आमिर खान भी कोविड 19 पॉजिटिव हो गए हैं. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आमिर खान होम क्वारनटीन  हो गए हैं. 

    होम क्वारंटीन हैं आमिर खान

    आमिर के स्पोक्सपर्सन ने बताया- 'मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं. वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं. वो ठीक हैं. जो भी कुछ बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं उन्हें भी एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करना चाहिए और सारे रूल्स फॉलो करने चाहिए. आप सभी की विशेज के लिए शुक्रिया.'

    इन स्टार्स को भी हो चुका है कोरोना बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. इसके पहले मनोज बाजपेयी, सिद्धांत चतुर्वेदी, रणबीर कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. हाल ही में एक्टर कार्तिर आर्यन ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी.  


    लाल सिंह चड्ढा का फैंस को इंतजार आमिर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे. इस फिल्म में आमिर के अपोजिट, करीना कपूर खान हैं. फिल्म में मोना सिंह भी अहम रोल में हैं. फिल्म हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक हैं. मूवी की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.आमिर ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा कुछ समय पहले ही आमिर खान ने सोशल मीडिया को गुड बाय कह दिया था. सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा था, "आप लोग अपनी थ्योरीज मत लगाइए. मैं तो अपनी धुनकी में रहता हूं. सोशल मीडिया पर हूं कहां मैं. तो मुझे लगा कि यार वैसे भी तो कुछ डालता नहीं हूं मैं. अलविदा जैसा कुछ नहीं है. मैं इधर ही हूं. कहीं जा नहीं रहा हूं.'' 

    Advertisement


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad