Double Murder: संपत्ति विवाद में जेठ ओर ससुर ने मिलकर कर दी बहु और समधिन की हत्या
उरला इलाके के अछोली गांव में शनिवार सुबह संपत्ति बंटवारे का विवाद खूनी खेल में बदल गया। ससुर और जेठ ने अपनी ही बहु और उसकी मां (समधिन) की फावड़ा मारकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
उरला पुलिस थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि अछोली निवासी रामसहाय टंडन के तीन बेटे हैं। इनमें छोटे बेटे राजेश टंडन का छह महीने पहले निधन होने के बाद से बेवा बहु सुनीता टंडन घर में रहती थी। उसकी मां ग्राम जोता, तिल्दा नेवरा निवासी कमला बाई उर्फ सविता गेंदरे भी पिछले कुछ दिनों से बेटी के घर अछोली आई हुई थी।
शनिवार सुबह सात बजे सुनीता टंडन के ससुर रामसहाय टंडन और जेठ भगतराम टंडन ने फावडा से बहू सुनीता टंडन के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किया। बेटी पर हमला होते देखकर उसकी मां सविता गेंदरे बचाने आई तो आरोपितों ने बेरहमी से उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही उरला पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के आरोपित ससुर रामसहाय टंडन व जेठ भगतराम टंडन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे सुनीता टंडन घर के गेट के पास कुछ मजदूरों से सैफ्टिंक टंकी बनवाने गड्ढा खोदवा रही थी, जिसे देखकर ससुर रामसहाय टंडन ने मजदूरों काे गड्ढा खोदने से मना किया और बड़े बेटे भगतराम टंडन को बुला लिया।
इस बीच बहू सुनीता टंडन ने कहा कि गड्ढा मैं खुदवा रहीं हूं, तभी रामसहाय ने भगतराम को कहा कि मार इसे जो होगा देखा जाएगा। इस बीच जेठ भगतराम ने पास में रखे फावड़ा से बहू सुनीता टंडन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह वहीं पर गिर गई। यह देख उसकी मां कमला बाई गेंडरे बीच बचाव करने आई तो उसे भी भगतराम ने उसी फावड़ा से मारकर हत्या कर दी।
थोड़ी देर होती तो भाग जाते आरोपित
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस बिना कोई देर किए मौके पर पहुंची। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। यदि पुलिस टीम के पहुंचने में थोड़ी भी देरी हो जाती तो आरोपित मौका देख भाग सकते थे, लेकिन पुलिस के तुरंत पहुंचने से आरोपी मौके पर ही पकड़े गए।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।