महाराष्ट्र में फिर लगने वाला है Lockdown? एक दिन में 10 हजार से अधिक Corona केस आए सामने
Maharashtra Lockdown 2.0: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में 10,216 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 53 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 6467 संक्रमितों को इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। जबकि अब तक 20,55,951 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 21,98,399 हो गई है। वहीं 52,393 अपनी जान गवां चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी 88,838 एक्टिव केस है। इससे पहले गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के 8998 मामले सामने आए और 60 लोगों की मौत हुई।
महाराष्ट्र में लगेगा फिर से लॉकडाउन
महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगा सकते हैं। बता दें कि ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि आने वाले दिनों में कोविड-19 (Covid-19) के मामले कम नहीं हुए तो एक और लॉकडाउन (Lockdown) के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं प्रतिबंध नहीं लगाना चाहता, लेकिन लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन नहीं किया तो इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।'
शहरों और कस्बों में चल रहा वैक्सीनेशन अभियान
इस बीच विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों और कस्बों में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल्स, शॉपिंग प्लाजा, पूजा स्थल, मार्केट में निगरानी भी रहे हैं। यहां कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं। वहीं बढ़ते मामलों को देख प्रशासन ने 8 मार्च तक अमरावती जिले में लॉकडाउन लगा दिया है। ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ने के लिए अकोला, अकोट और मुरजीतपुर में भी लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा अमरावती, यवतमाल, बुलढाणा, अकोला और वाशिम जिलों में अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक कार्य समय को पांच घंटे प्रतिदिन सीमित कर दिया गया है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।