Jaunpur News: कोरोना का टीका लगा नहीं और मिल गया सर्टिफिकेट, मोबाइल पर मैसेज देख आवेदक हैरान
Jaunpur Update News
इसे स्वास्थ्य महकमे की घोर लापरवाही कहें या मनमानी। कोविड-19 का टीका लगा नहीं और मोबाइल फोन पर कोविड-19 के टीके की पहली डोज लेने का मैसेज आ गया। यही नहीं टीका लगाने का बाकायदा सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। संबंधित व्यक्ति ने जब इसकी शिकायत की तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारी इसे पोर्टल की गड़बड़ी मान रहे हैं।

जौनपुर जिले के केराकत कस्बे के मोहल्ला नालापार निवासी कन्हैया लाल निषाद (62) के मोबाइल फोन पर मंगलवार को कोरोना टीका की पहली डोज लगने का मैसेज आया तो वह हैरान हो गए। वे इस बात से हैरान हैं कि आखिर अभी तक टीका लगाने के लिए न तो उन्हें कहीं बुलाया गया और न हीं वह घर से कहीं बाहर निकले तो मोबाइल पर टीका लगने का मैसेज कैसे आ गया।
कन्हैयालाल का कहना है कि उन्होंने पांच मार्च को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कराया था। वह टीका लगने का इंतजार ही कर रहे थे तभी 9 मार्च को दोपहर 2:31 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आप को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक सफलता पूर्वक लग चुकी है।
जिसका ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी होने का लिंक भी भेज दिया गया। उस लिंक से जब उन्होंने सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो उसे देखकर उनकी हैरानी और भी बढ़ गई। सर्टिफिकेट पर बाकायदा उनका नाम, मोबाइल नंबर पैनकार्ड नंबर भी दर्ज है। सर्टिफिकेट के मुताबिक कन्हैयालाल को सीएचसी केराकत पर टीका लगाया गया और उन्हें चांदनी मौर्या ने टीका लगाया है। उस पर 28 दिन बाद अगला डोज लेने की जानकारी भी दर्ज की गई है। उन्हें कोविशील्ड नामक वैक्सीन दिए जाने की जानकारी सर्टिफिकेट में दर्ज है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।