• Breaking News

    Jaunpur News: गैरहाजिर दो जेई को स्पष्टीकरण, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

    Jaunpur Update News

    • डीएम की जांच के दौरान दोनों जेई मिले अनुपस्थित
    • पर्व और चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम बनाकर गांवों में भेजने का निर्देश

    खुटहन। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ अनुपम शुक्ला के साथ बुधवार को खुटहन ब्लॉक मुख्यालय और थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लाक पर तैनात दो जेई के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं एसओ को त्योहार और चुनाव के मद्देनजर पुलिस की टीम बनाकर गांव में बैठक करने और संवेदनशील बूथों का ब्योरा जुटाने सहित चुनाव में गड़बड़ी करने वाले संभावित लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    डीएम और सीडीओ सबसे पहले खुटहन ब्लॉक पहुंचे। डीएम ने बीडीओ कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति पंजिका मांगी। उसमें जेई शमशेर यादव और रमेश चंद्र शर्मा गैरहाजिर मिले। दोनों के गैरहाजिर रहने की उचित जानकारी नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण देने और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ गौरवेंद्र सिंह से पीएम आवास के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा आवश्यक रूप से भेज दिया जाए। इसके बाद डीएम का काफिला थाने पहुंचा। वहां उन्होंने बैरक, शस्त्रागार और मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन को त्योहार और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की टीमें बनाकर गांव में बैठक कराने का निर्देश दिया। कहा कि संवेदनशील बूथों का ब्योरा इकट्टा कर लिया जाए। वहीं चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले संभावितों पर अग्रिम कार्रवाई की जाए।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad