• Breaking News

    Jaunpur News: पंचायत चुनाव: हर वार्ड में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। भाजपा के पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव में योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए गांव स्तर पर जनता में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा हर वार्ड में प्रत्याशी उतारेगी।

     कहा यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का भविष्य तय करेगा। जनता सरकार की व्यवस्था से संतुष्ट है। बस हमें घर-घर संपर्क कर उन्हें बताना है। चुनाव में कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी लड़ेगी। जिला पंचायत वार्डों में बैठकों के बाद ग्राम सभाओं में चुनावी मंथन किया जाएगा। पांच से 10 मार्च तक ग्राम सभा स्तर पर बैठक की जाएगी। इसके बाद 10 से 18 मार्च तक ग्राम चौपाल लगाई जाएगी। संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अशोक मौर्या, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, संतोष सिंह, सुनील तिवारी, किरन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश निषाद, राजू दादा, संतोष मिश्रा आदि रहे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad