Jaunpur News: तबादले पर बिफरे सफाईकर्मी, किया प्रदर्शन
Jaunpur Update News
जौनपुर। ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। पिछले दिनों लॉटरी सिस्टम से हुई तैनाती को त्रुटिपूर्ण बताते हुए उसके समाधान की मांग की। डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ को पत्रक सौंपा।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की एसीपी दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं लगाई जा रही है। महिला, विकलांग, एकल कर्मचारियों का भी स्थानांतरण दूरदराज के गांवों में कर दिया गया है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में जगह रिक्त है। वहां तक उनका पहुंचना मुश्किल है। जिला मंत्री शिव कुमार यादव ने कहा कि अभी हाल ही में 358 सफाई कर्मचारियों को बिना बताए उनका स्थानांतरण कर दिया गया है, जो गलत है। जिस पर रोष जताते हुए शीघ्र स्थानांतरण वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार गौतम, रामाश्रय यादव, हीरालाल, भारती, पंकज यादव, सर्वेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
अप्रैल से होगा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टरों का पंजीयन
जौनपुर। शहर के भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट पान दरीबा के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टरों का पंजीयन अप्रैल से होगा। सीएमओ कार्यालय केवल आयुर्वेदिक व यूनानी योग चिकित्सा व होम्योपैथिक अधिकारी होम्योपैथिक पद्धति में चिकित्सा करने वालों का पंजीयन करता है। बोर्ड से पंजीकृत चिकित्सों का पंजीयन इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के जिला प्रभारी क्षेत्र अधिकारी के अंतर्गत होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों की बैठक 21 मार्च को भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टिट्यूट पानदरीबा के परिसर में होगी।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।