LPG Cylinder Price Update: ऐसे करेंगे पेमेंट तो 50 रुपए सस्ता मिलेगा सिलेंडर
नई दिल्ली LPG Cylinder Price Update यदि आप गैस सिलेंडर के बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए एक राहत वाली खबर है। फरवरी-मार्च माह को मिलाकर अभी तक गैस सिलेंडर की कीमत 125 रुपए के करीब प्रति सिलेंडर बढ़ चुकी है। लेकिन यदि आप गैस सिलेंडर बुक करते समय और पेमेंट करते समय थोड़ी सावधानी रखें तो 50 रुपए तक की राहत मिल सकती है।
LPG सिलेंडर पर 50 रुपए का कैशबैक
अगर इंडियन ऑयल कंपनी IOC का गैस सिलेंडर Indane की बुकिंग करते हैं तो फ्लैट 50 रुपए तक की रियायत मिल सकती है। इसके लिए आपको बस LPG सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट amazon pay से करना होगा। ऐसा करने से आपको फ्लैट 50 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा।
Indian Oil Corp ने ट्विटर पर शेयर की जानकारी
- amazon pay से कैशबैक के लिए 1 मार्च 2021 से लेकर 1 अप्रैल 2021 तक LPG गैस की बुकिंग करनी होगी।
- इस ऑफर सिर्फ एक बार ही उपयोग किया जा सकता है। पहली बार गैस सिलेंडर पेमेंट करने पर कैशबैक मिलेगा।
- यदि आप Amazon pay UPI ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं और पेमेंट करते हैं, मैनुअल भरने पर ये ऑफर नहीं मिलेगा।
- गैस सिलेडंर का पेमेंट करने के 3 दिन के अंदर 50 रुपए का कैशबैक Amazon Pay वॉलेट में आ जाएगा।
1 मार्च को बढ़े थे 25 रुपए दाम
गौरतलब है कि 1 मार्च को घरेलू रसोई गैस के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए थे। बीते महीने यानी फरवरी में LPG सिलेंडर के दाम लगभग तीन बार बढ़ाए थे। सिर्फ फरवरी की बात करकें तो सिलेंडर 100 रुपए महंगा हो चुका है। 1 मार्च की बढ़ोतरी को मिलाकर अभी तक गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपए बढ़ चुके हैं।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।