• Breaking News

    पाकिस्तान: हिंदू परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, चाकू और कुल्हाड़ी से काट दिए गले

    Jaunpur Update News

    पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई।  घटना रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर चक नंबर 135-पी, अबु धाबी कॉलोनी की है।

    सामाजिक कार्यकर्ता बिरबल दास ने जघन्य हत्या की यह वारदात रामचंद मेघवाल के परिवार में हुई। वे हिंदू थे। वह टेलरिंग की दुकान चला रहे थे।  पांच लोगों की नृशंस हत्या के बाद पाकिस्तान में एक बार पुन: अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय के लोगों खौफ व्याप्त हो गया। 

    पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार अबुधाबी कॉलोनी में रहने वाला इस परिवार के सभी लोगों का गला धारदार हथियारों से रेता गया। पाकिस्तान पुलिस ने घर से चाकू और कुल्हाड़ी बरामद की है। हमलावरों ने वारदात में इन्हीं का इस्तेमाल किया। 

    रामचंद मेघवाल की उम्र 35-36 साल की बताई गई है। वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक जिंदगी बीता रहे थे, लेकिन आतंकियों को यह रास नहीं आया। हमलावर कौन थे और हत्या की वारदात क्यों की गई? यह अभी पता नहीं चला है। 

    पाकिस्तान में हिंदुओं को निशाना बनाने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कभी उनकी दुकानें लूटीं जाती हैं तो कभी उनकी बहन-बेटियों की अस्मत तो कभी उनके धर्मस्थलों को ध्वस्त किया जाता है। बलपूर्वक धर्मांतरण व दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। इमरान सरकार के लिए कट्टरपंथियों पर लगाम लगाना मुश्किल होता जा रहा है। 

    पिछले साल आए 100 हिंदुओं ने बताई थी दासता

    पिछले साल फरवरी में अटारी के रास्ते भारत पहुंचे लगभग 100 हिंदुओं के समूह ने वहां हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों को खुलकर बताया था। पाकिस्तान से आए इन हिंदू परिवारों में महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ-साथ युवा लड़कियां भी शामिल थीं। उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने पाकिस्तानी हिंदुओं का जीवन दूभर कर दिया है। पाक में इंसानियत खत्म हो चुकी है। वे इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को बोलकर आए हैं कि वह भारत में ही बसना चाहते हैं। ये अपने साथ मृत परिजनों की अस्थियां भी लेकर आए थे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad