Jaunpur News: सड़क पार कर रहे बालक को ट्रक ने कुचला, मौत
Jaunpur Update News
खेतासराय। नगर के विद्यापीठ वार्ड में शनिवार को शाहगंज मार्ग पर सड़क पार कर रहे बालक की बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने यहां आया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

विद्यापीठ वार्ड निवासी इश्तेयाक कुरैशी के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। इसी में शामिल होने उनके रिश्तेदार आजमगढ़ के तकिया मोहल्ला निवासी वसीम का पुत्र सुबहान कुरैशी (8) अपनी मां के साथ आया था। शनिवार की दोपहर वह वसुदेव तपेश्वरी कॉलेज के सामने किसी काम से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक की चपेट में सुबहान आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को रोकवा लिया और जाम लगा दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव मौके पर पहुंचे। एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अंकित कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मृतक बालक सुबहान दो भाई एक बहन है। पिता वसीम अहमद रोजगार के सिलसिले में विदेश रहते हैं। मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, इश्तेयाक कुरैशी के घर आई बरात में माहौल गमगीन हो गया। बरात बड़हलगंज गोरखपुर से आई थी। बराती खाना खा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।