• Breaking News

    Jaunpur Update News: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित

    Jaunpur Update News

    करंजाकला। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सहायक कुलसचिव अमृलाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। मिहरावां पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतेन्द्र प्रताप सिंह को विश्वविद्यालय ने परीक्षा समन्यवक नियुक्त किया है। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी जिलों में उप नोडल समन्यवक तैनात किए गए हैं।

    पूविवि प्रशासन ने जिलेवार उप नोडल समन्वयक नामित किया हैं। शिवली कालेज आजमगढ़ के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलमान अंसारी आजमगढ जिले के उप नोडल समन्वयक बनाए गए हैं। इसी प्रकार डीसीएसके मऊ के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार मिश्र मऊ के उपनोडल समन्वयक बनाए गए। टीडी कालेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह पीजी कालेज गाजीपुर के उप नोडल समन्यवक बनाए गए है। उपकुलसचिव बबिता सिंह को जौनपुर जिले का उप नोडल समन्यवक बनाया गया है।

    बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म 15 मार्च तक बिना भरे जाएंगे। 16 से 22 मार्च तक विलंब शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय से संबद्ध 319 महाविद्यालय में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के अधीक्षक डा. प्रमोद कुमार सिंह कौशिक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad