• Breaking News

    Jaunpur Update News: सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, चार पुलिस कर्मी घायल

    Jaunpur Update News
     
    जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पंवारा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (35) सुबह बाइक से मुकदमे की पैरवी करने जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय जा रहे थे।

    जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चक मुबारकपुर गांव के पास ट्रक ने धक्का मार दिया। बाइक समेत सड़क किनारे खड्ड में गिर गए। पौधे की सुरक्षा के लिए बने ईंट से बनाया गया ट्री-गार्ड टूटने से उसी के नीचे दब जाने से बुरी तरह से घायल हो गए। गांव निवासी पंधारी लाल यादव और उनके सहयोगियों ने धर्मेंद्र को निकालकर एंबुलेंस से मछलीशहर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

    खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन विभागीय वाहन से दोपहर में गश्त पर निकले थे। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर पिलकिछा तिराहे के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन उछलकर विपरीत दिशा में घूम गया। संयोग ही था कि इंस्पेक्टर त्रिवेणी लाल सेन, चालक महेंद्र यादव, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल कुमारी रिकी को मामूली चोटें आईं।

    सभी को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चेकिग में ट्रक में देशी शराब की तीन खाली शीशियां मिलीं। पुलिस का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। वहीं आरोपित चालक का कहना है कि अचानक ब्रेक जाम होने से दुर्घटना हो गई।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad