कोरोना: पीएम मोदी की डॉक्टरों के साथ बैठक शुरू, इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
JAUNPUR UPDATE NEWS
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार जारी है। देश में आज 2.74 लाख नए कोरोना मरीज मिले और 1619 की जान चली गई। लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते देश भर की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है।
कोरोना संक्रमण के कहर से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इस वार्ता का समय शाम 4:30 बजे तय किया गया था। जानकारी के अनुसार इसके बाद प्रधानमंत्री शाम 6 बजे देश की शीर्ष फार्मा कंपनियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

Today PM Narendra Modi will interact with leading doctors from across the country via video conferencing on the #COVID19 situation, at 4:30 pm. At 6 pm, he will hold a video conference with top pharma companies in the country. pic.twitter.com/39cWUhevbf
— ANI (@ANI) April 19, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की स्थिति पर देशभर के प्रमुख डॉक्टरों से बातचीत करने के दौरान अस्पतालों की हालत, ऑक्सीजन, कोविड के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर की किल्लत और लॉकडाउन जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 लाख नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गए इसके साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 19.30 लाख से अधिक हो गई है। संक्रमण के मामलों में लगातार 40वें दिन वृद्धि हुई है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।