• Breaking News

    Jaunpur News: महिला समेत तीन की मौत, 602 नए मरीज मिले, 190 ठीक हुए.....

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर। कोरोना से लगातार दूसरे दिन भी तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी है। बृहस्पतिवार को 602 नए मरीज भी मिले। इसमें कई हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 4425 हो गई है। इसमें 4108 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 123 मरीजों ने कोरोना से जान गंवाई है। इसमें दस मरीजों की मौत पिछले तीन दिनों में हुई है। शहर के उर्दू बाजार निवासी महिला (46) को कुछ दिन पहले एल-2 में भर्ती किया गया था।

     उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। शहर के भंडारी मोहल्ला निवासी (49) और मछलीशहर निवासी 55 वर्षीय शख्स ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों और नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर एंटीजन किट से जांच की गई। जिला अस्पताल में 261 लोगों की जांच में 80 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बदलापुर में 31, सुजानगंज में 23, मछलीशहर में 21, मुंगरा में 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कुल 1760 लोगों की एंटीजन किट से जांच में 252 पॉजिटिव पाए गए। आरटी पीसीआर रिपोर्ट में 337 और ट्रूनट चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाहगंज कोतवाली में तैनात एक एसआई समेत कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल शामिल हैं। पांचों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एमसीएच विंग के एल-2 अस्पताल में 57, ट्रामा सेंटर सिरकोनी में 19 और आश्रम पद्धति विद्यालय मटियारी में बने एल-1 अस्पताल में तीन मरीज रखे गए हैं। 23 मरीजों को प्रिजमटिव कोविड फैसेलिटी सेंटर में रखा गया है। 116 मरीजों का अन्य जिलों में उपचार चल रहा है।

     ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad